- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
नमस्कार,
आज मैं आपको इस ब्लॉग में साधारण कुर्ती की सिलाई सिखा रही हूं।
कुर्ती की कटिंग आप यहा पर देख सकते हो।
और कुर्ती की video यहां से देखें।
तो आइए अब हम कुर्ती की सिलाई भी सीख लेते हैं। सबसे पहले हमें कुर्ती का गला तैयार करना है। गला हम बुकरम पर बनाएंगे ,कुछ पिक्चर की सहायता से आपको गला बनाना बता रही हूं ,समझ ना आने पर आप कमेंट में पूछ सकते हैं।
तो चलिए हम शुरू करते हैं
बुक्रम पर गला बनाने का तरीका
और इस तरह से हम गले की लंबाई ले लेंगे, लंबाई आप अपनेेे हिसाब से रख सकतेे हैं ,मैंनेे यहां पर 7:30 ली है।
अब हम गले के लिए एक box तैयार कर लेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेगे।जैसा कि ऊपर दी हुुुई पिक्चर मे दिखाया गया है।
Box बनाने के बाद हम गले का डिजाइन ड्रॉ करेंगे जैसा कि ऊपर दिए हुए पिक्चर में दिखाया गया है
डिजाइन ड्रॉ करने के बाद हम इसकी कटिंग कर लेंगे।
अब हम एक रफ कपड़ा लेंगे और गले को उसके ऊपर सेट करेंगे ,गले के बीच का गैप साडे 5 इंच का होगा क्योंकि हमने बुकरम पर चौड़ाई पौने 3 इंच ली थी ,तो उसको हम डबल करके बीच का गैप लेते हैं।
बुक्रम को अच्छे से कपड़े पर सेट कर के हम उसके बीचोंबीच एक सिलाई लगाएंगे, ताकि हमारा गला हिले नही। बुकरम पर सिलाई लगाने लगाने के बाद हम साइड से आधा इंच कपड़ा छोड़कर कटिंग कर देंगे ,जैसा की पिक्चर में दिखाया गया है।
हमने side में जो आधा इंच कपड़ा छोड़ा था उसको बुक्रम के ऊपर इस तरह से फोल्डड करके सिलाई लगा देंगे। सिलाई लगाने केेे बाद यह इस तरह से दिखेगा । अब हम गले के बीचो बीच एक सेंटर कट लगाएंगे। अब हम कुर्ती का आगे का हिस्साा लेंगे और उसमें भी एक सेंटर कट लगाएंगे जैसा कि ऊपर दी हुई पिक्च्चर में दिखाया गया है। अब हम कुर्ती को सीधी साइड से रखेंगे और उसके ऊपर जो हमने गला रेडी किया था उसको रखेंगे।हमें गले के center ओर कुुुर्ती के center को आपस मेंं मिलाकर रखना है ,गला कुर्ती के बिल्कुल बीच में होना चाहिए। अब हम गले के बीचोंबीच एक सिलाई लगाएंगे, ताकि हमारा गला इधर-उधर ना हिले। जैसा कि ऊपर दी हुई पिक्चर में दिखाया गयाा है। सेंटर में सिलाई लगानेेेे के बाद हम बुकरम के साथ-साथ सिलाई लगाएंगे। जैसा किििि ऊपर दी हुई पिक्चर में दिखाया गया हैै। सिलाई लगाने के बाद हम बीच का जो एक्स्ट्रा कपड़ााा हो उसको थोड़ा सा margin रख कर कट कर देंगेग। जैसा कि ऊपर दी हुई पिक्चचर में दिखाया गया है।एक्स्ट्रा कपड़ा काटनेेेे के बाद हम विक्रम के साथ साथ हल्के हल्के से कट लगाएंगे ध्यान रहे हमारीीी सिलाई नहीं कटनी चाहिए।अब हम विक्रम वालेेेेेेे गले को कुर्ती की सीधी सााइड से उलटी तरफ को पलट देंगे।यहाँ पर हमारा गला तैयार है।अब हमारी आगे की कुर्ती पूरी तरह से तैयार है अब हम पीछे वाला पल्ला तैयार करेंगे यह हमारी कुर्ती की पीछे की साइड है पीछे की साइड में हमने फिटिंग वाली प्लेट लगानी है जिसके लिए यह निशान लगाया हुआ है अब हम इंफ्रिट्ज को सील द प्लेट को हम इस तरह से पकड़ेंगे जैसा कीीी पिक्चर में दिखाया गया है चौक के निशान के ऊपर हम सिलाई लगाएंगेे
यहां पर हमारी प्लेट्स बनकर तैयार हैं।
यह प्लेट्स सीधी साइड से इस प्रकार दिखेंगी।
यहां पर हमारा पीछे का गला भी तैयार है ,अभी हमने इसे पूरी तरह से तैयार नहीं किया है, पहले हम इसका तीरा जोड़ेंगे उसके बाद हम इसको उल्टी साइड के लिए पलट देंगे।
तेरा हम इस प्रकार जोड़ेंगे पीछे की साइड का हमने फोल्ड नहीं किया है ।उसको हम जैसे पिक्चर में दिखाया गया है वैसे रखेंगे। और चौक के निशान पर सिलाई लगा देंगे।
यहां पर हमने तीरे की सिलाई लगाती है ।
अब हम पीछे वाले गले को सफाई से उल्टी साइड पलट देंगे।
इस तरह से हम पीछे वाले गले को सफाई से बना लेंगे।
अब हमारे दोनों साइड के गले रेडी हैं ।और हमने तीरा जॉइंट कर लिया है। इसके बाद हम कुर्ती की फिटिंग करेंगे।
आर्म्होल के बिल्कुल नीचे से हम छाती का नाप लगाएंगे। दोनों साइड में मार्जिन छोड़ने के बाद सेंटर में हमारी फिटिंग आएगी।
यहां पर हमारी कमर की मेजरमेंट आएगी।
और यहां पर हमारी हिप का नाप आएगा। दोनों साइड में हमें मार्जन भी रखना होगा ,जैसा कि हमने मेजरमेंट कैलकुलेशन में बताया था।
अब हम फिटिंग के निशान पर सिलाई लगा देंगे।
यहां पर हमने फिटिंग के निशान पर सिलाई लगा ली है सिलाई हम ही मेज़रमेंट तक ही लगाएंगे,
जैसा की पिक्चर में दिखा रहे हैं।
अब हम कुर्ती का नीचे का बॉर्डर फोल्ड करेंगे।
यहां पर हमने एक साइट का बॉर्डर फोल्ड कर लिया है इसी प्रकार हम दूसरी साइड का भी होल्ड कर लेंगे।
अब हम यह साइड वाला बॉर्डर फोल्ड करेंगे जिसे हम चाक भी बोलते हैं।
हम चार्ट को इस प्रकार फोल्ड करेंगे जैसा पिक्चर में दिखाया गया है।
इस तरह से यहां पर हमारा चाक बनकर रेडी है।
अब हमारी कुर्ती में केवल आस्तीन लगाना शेष रह गया है।
यह हमारे पास बाजू है बाजू में हम नीचे फ्रिल लगाएंगे
यह हमने फ्रिल के लिए कपड़ा लिया है।
फ्रिल के कपड़े को हम एक साइड से सील देंगे, जैसा की पिक्चर में दिखाया गया है।
अब हम कुर्ती को उल्टा रखेंगे और बाजू को सीधा रखेंगे ,और आर्म होल की साइड से बाजू को अंदर की तरफ ले जाकर कुर्ती में अटैच करेंगे।
इस तरह से हम कुर्ती की फिटिंग वाली सिलाई और बाजू की फिटिंग वाली सिलाई को आपस में मिलाकर रखेंगे।
अटैच कर देंगे ।
यहां पर हमारी आस्तीन जुड़ गई है ,अब हमारी कुर्ती पूरी तरह से तैयार है, अब हम इसको सीधा कर लेंगे।
कुछ भी पूछताछ करनी हो तो कृपया कमेंट करे।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें