- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
नमस्ते
आज मैं आपको बुकरम पर गला कैसे बनता है ,वह बताने जा रही हूं।
अब हम गला बनाना स्टार्ट करते हैं।
इसके लिए सबसे पहले हमें एक बुक्रम का का पीस लेना होगा ,जो यहां पर 8 इंच चौड़ा है ,और इसकी लंबाई भी हम 8 इंच रखेंगे।
जहां पर हमने बुक्रम के टुकड़े की लंबाई भी 8 इंच की है।
अब हम बुक्रम को लंबाई की तरफ से डबल फोल्ड कर लेंगे ,जैसा कि ऊपर दी हुई पिक्चर में दिखाया गया है।
डबल फोल्ड करने के बाद हम गले के लिए निशान लगाएंगे ,यहां पर हमने बंद साइड से चौड़ाई की तरफ 3 इंच का निशान लगाया है।
अब हम बुक्रम पर लंबाई के लिए निशान लगाएंगे ,यहां पर हमने लंबाई के लिए 7 इंच का निशान लगाया है ,और एक बॉक्स तैयार कर लेंगे ,इस बॉक्स के अंदर हम गले का कोई भी डिजाइन बना सकते हैं ,बॉक्स बनाने से हमारे गले की लंबाई और चौड़ाई जितनी हमें चाहिए उतनी ही रहेगी।
हमने यहां पर गोल गला बनाया है ,जैसा कि ऊपर पिक्चर में दिखाया गया है ,यह गलत ड्रॉ करने के बाद हम इसको कट कर देंगे।
गला कटिंग करने के बाद इस तरह से दिखेगा ,अब हम इसको ओपन करेंगे।
गला ओपन करने के बाद इस तरह से दिखेगा ,इस तरह से बुकरम पर हम कोई भी डिजाइन का गला बना सकते हैं, कुछ सिंपल से डिजाइन बनाने के लिए ब्लू लिंक पर क्लिक करेंmaking of neckline
बुकरम पर गला बनाने के बाद अब हम इसे कपड़े पर रखकर बनाएंगे ,इसके लिए हमने एक कपड़ा लिया है, जिस पर यह सेट आ सके।
अब हम इस कपड़े को बुक्रम बाहर से थोड़ा थोड़ा कपड़ा रखते हुए कट कर लेंगे ,और कट करने के बाद इसको हम बुक्रम के ऊपर इस तरह से फोल्ड कर लेंगे ,जैसा ऊपर देव पिक्चर में दिखाया गया है।
अब हम कपड़े पर एक सेंटर का कट लगाएंगे जिससे यह कुर्ती पर ठीक से बैठ सके।
अब हम कटिंग की हुई कुर्ती को लेंगे और उस पर भी एक सेंटर कट लगाएंगे ,कट लगाने के बाद हम जो बुक्रम का गला बनाया है ,उसको कुर्ती के ऊपर इस तरह से रखेंगे जैसा ऊपर पिक्चर में दिखाया गया है।
गले को कुर्ती के ऊपर अच्छे से सेट करने के बाद बुकरम के किनारे किनारे पर अंदर की तरफ हम सिलाई लगाएंगे।
सिलाई लगाने के बाद अंदर वाले कपड़े को हम कट कर देंगे ,यह कटिंग हमने सिलाई से थोड़ा सा दूर रख कर करनी है, ध्यान रहे सिलाई नहीं करनी चाहिए।
अंदर का कपड़ा कट करने के बाद हमारा गला इस तरह से दिखेगा ,अभी यह हमारे कुर्ती की सीधी साइड है ,जिस पर गला बना हुआ दिख रहा है ,इस बुक्रम को हम अब उल्टी तरफ को पलट देंगे।
यहां पर हमने गले को उल्टी तरफ को पलट देना है, जैसा की पिक्चर में दिख रहा है।
अब यहां पर हमारा गला पूरी तरह से बनकर तैयार है। बुक्रम पर बनाया हुआ गला बहुत ही सुंदर दिखता है ।और सफाई से बनता है, बुकरम पर हम गले का कोई भी डिजाइन बना सकते हैं ।जिससे हमारी कुर्ती को ठीक से सजाया जा सकता है। गले में सफाई आने पर कुर्ती का अलग ही लुक नजर आता है ।इसी तरह से सिलाई से संबंधित और भी जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ते रहिए।
Sweet Stitches
धन्यवाद।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें