- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
नमस्कार
आज मैं आपको लेडीस पेंट मे जेब कैसे लगाते हैं, वह बताने जा रही हूं ,कुछ पिक्चर की सहायता से आपको बताने की कोशिश करूंगी।
लेडीस पैंट में हम जब सीधे हाथ पर लगाते हैं ,अब हम पैंट में जेब लगाना स्टार्ट करते हैं।
पेंट की कटिंग करने के बाद हम जेब के लिए इस तरह से एक कपड़ा लेंगे ,और उसको डबल फोल्ड करके रख देंगे, उन जैसा पिक्चर में दिखाया गया है।
पॉकेट वाले कपड़े की लंबाई हमने साडे 12 इंच रखी है।
उसके बाद हम जहां से पॉकेट में हम हाथ डालते हैं ,वह निशान लगाएंगे जो 6 इंच तक होगा ,जैसा ऊपर दी हुई पिक्चर में दिखाया गया है।
अब हम ऊपर से आधा इंच छोड़ देंगे फिर जहां पर हमने 6 इंच रखा था वहां साडे 5 इंच रह जाएगा ,यह निशान हम कपड़े के ऊपर नीचे दोनों साइड पर लगा लेंगे।
साडे 5 इंच का निशान लगाने के बाद दूसरी साइड पर हम हल्की सी गोलाई देंगे जैसा ऊपर दी हुई पिक्चर में दिखाया गया है ।अब हमारी पॉकेट रेडी है इसे हम पेंट पर लगाना बताएंगे। यहां पर हम पेंट का जो आगे वाला हिस्सा है, उसमें आसन पर सिलाई लगा लेंगे, आसन पर सिलाई लगाने के बाद अपने सीधे हाथ पर पेंट की जेब को अटैच करेंगे ,ऊपर दी हुई पिक्चर में जो सिलाई लगी हुई है वह हमारी आगे की पेंट का आसन है, और आसन के सीधी साइट पर हम पॉकेट का कपड़ा अटैच करेंगे।
अभी यहां पर हमने आगे की साइड पर पॉकेट का एक हिस्सा जोड़ लिया है।
अब हम दोनों पॉकेट के कपड़े को जैसे पिक्चर में दिखाया है बाहर की साइड निकालकर और सेंटर का जो साडे 5 इंच था उसको छोड़ कर नीचे की तरफ सिलाई लगा लेंगे, पेंट की पूरी लंबाई की सिलाई लगा लेंगे।
जेब में सबसे ऊपर जो हमने आधा इंच का छोड़ा था, वहां से सिलाई लगाते हुए पॉकेट की गोलाई से होते हुए हमें सारी पॉकेट में सिलाई लगानी है ।साइडों में और जहां पर पिक्चर में हमने इंची टेप रखा है ,हां 5 इंच का सिलाई छोड़कर बाकी नीचे की सिलाई लगानी है। यह जो हमने 5 " छोड़ा है यह हमारा हाथ डालने के लिए रहेगा।
पूरी सिलाई लगाने के बाद जब हम पेंट को सीधा करेंगे तो हमारी जेब कुछ इस तरह से दिखेगी ।और जहां पर हमने चौक लगाई है ,वह हमने एक साइड पर हल्की सी सिलाई लगानी है जैसे थोड़ी सी finishing आएगी ।
अभी यहां पर हमारी पॉकेट पूरी तरह से तैयार है।
धन्यवाद ।
आशा करते हैं आप सिलाई का आनंद लेंगे।
From
Sweet Stitches
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें