- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
नमस्कार
लंबाई का निशान लगाने के बाद हम यहां पर आसन के लिए निशान लगाएंगे आसन के लिए हम 9 इंच पर निशान लगाएंगे
स्वागत है आपका मेरे इस ब्लॉग में आज मैं आपको धोती सलवार की कटिंग बताने जा रही हूं। धोती सलवार बहुत ही सुंदर लगती है ,इसको हम छोटी कुर्ती या फिर थोड़ा फ्रॉक वाली कुर्ती के साथ पहन सकते हैं। जैसे सिंपल सलवार की बैक साइड में झालर सी बनती है ,और धोती सलवार की साइड में वो झालर बनती है।
कटिंग होने के बाद हमारी धोती सलवार कुछ इस तरह से दिखती है ,आइए हम इसको मेजरमेंट के साथ कटिंग करना बताते हैं।
Measurement
(नाप)
लंबाई (Length) = 35"
Hipp =33"
धोती सलवार में हमें केवल टोटल लंबाई और हिप की मेजरमेंट चाहिए।
यह हमारे पास एक चार्ट पेपर है, जिसकी सहायता से मैं आपको कटिंग दिखा रही हूं, आप यहां पर कपड़ा भी रख ले सकते हो।
अब हम इस कपड़े को लंबाई की साइड से डबल फोल्ड करेंगे।
डबल फोल्ड करने के बाद हम इसको एक कौन की शेप में फोल्ड करेंगे ,जिसके लिए हम एक कोना पकड़ कर दूसरे corner को कपड़े के ऊपर इस तरह से रखेंगे, जैसा की पिक्चर में दिख रहा है।
इस तरह से हमारा यह कॉर्नर बन जाएगा।
अब हमारा जो यहां पर एक्स्ट्रा कपड़ा है उसे हम कट कर देंगे ,जो हमारी बेल्ट के काम आएगा।
अब हम अपनी सलवार पर मार्किंग करेंगे, सबसे पहले हम जो सबसे नीचे नोक बनी हुई है, वहां पर 2 इंच का निशान लगाएंगे,ध्यान रहे यह सिर्फ निशान ही लगाना है इसको कट नहीं करना है।
अब हम कपड़े को फोल्ड करने के बाद जो एक्स्ट्रा कपड़ा
है,उसे कट कर देंगे जो हमारी बेल्ट के काम आएगा ।
अब हम fold किए हुए कपड़े पर निशान लगाएंगे।
अब हम सलवार की लंबाई के लिए निशान लगाएंगे ,जहां पर हमने 2 इंच का निशान लगाया था ,वहां पर इंची टेप रखेंगे और जो ओपन साइड है ,वहां पर लंबाई के लिए निशान लगाएंगे ,जहां पर लंबाई हमने बेल्ट को घटाकर लेनी है ,जैसे मैं यहां पर 4 इंच की बेल्ट रखूंगी तो मैंने यहां पर 5 इंच घटाकर लिया है ,जैसे मेरी सलवार की लंबाई 35 इंच है तो मैं यहां पर 30 इंच लूंगी।
लंबाई का निशान लगाने के बाद हम यहां पर आसन के लिए निशान लगाएंगे आसन के लिए हम 9 इंच पर निशान लगाएंगे
जहां पर हमारा 9 इंच आता है वहां पर इंची टेप रखेंगे और 2 इंच अंदर की साइड को निशान लगाएंगे आसन की गोलाई लगाने के लिए
यह निशान हमारा इस तरह से आएगा जैसा कि ऊपर दी हुई पिक्चर में दिखाया गया है।
अब हम इसको कट कर देंगे।
कट करने के बाद इसको हम पूरी तरह से ओपन करेंगे और इसकी दोनों हिस्सों को अलग कर देंगे, और जिस तरह से अभी हमने इसको रखा है ।
अब हमारे धोती सलवार की कटिंग हो चुकी है। यह कटिंग करने के बाद इस तरह से दिखती है।
अब हम इसके दोनों हिस्सों को खोलेंगे और एक दूसरे के ऊपर इस तरह से सेट करेंगे और आसन को आसन के साथ जोड़ेंगे ।
कटिंग की वीडियो आप ऊपर दिए हुए लिंक पर जाकर देख सकते हैं।
Blog पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ।
इसी तरह के और भी डिजाइनिंग कपड़े सीखने के लिए हमारे साथ बने रहिए ।
From----sweet Stitches
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें