- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
नमस्कार।
मेरे इस ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज मैं आपको प्रिंसेस कट ब्लाउज की कटिंग बताने जा रही हूं। यह ब्लाउज बनने के बाद बहुत ही सुंदर लगता है ,इस तरीके से आप लहंगे के साथ चोली भी बना सकते हो ,और यह ब्लाउज सिंपल भी बनता है ,और पैड वाला भी बनता है, तो आइए अब हम इसे स्टार्ट करते हैं।
यह हमारा ब्लाउज कटिंग होने के बाद इस तरह से दिखेगा। यह कटिंग सिर्फ आगे वाले हिस्से में होती है। ,पीछे का ब्लाउज सिंपल ब्लाउज की तरह ही कटिंग होगा।
यह हमारे ब्लाउज की ड्राफ्टिंग है। इस ड्राफ्टिंग में बैक और फ्रंट दोनों शो किए हुए हैं।
Measurement ( naap)
Length (लंबाई)= 14"
Bust ( छाती) =33"
Waist ( कमर) = 31"
Calculation
Length = 14"+3 =17"
Bust = 33"+1=34
34"÷4=8
8 +1 =9"
+1.5" margin
Waist = 31"+1 =32"
32÷4=8
8+1=9
+2" margin
यह हमारी मेजरमेंट की कैलकुलेशन है ,इसमें हम जितना भी नाप लेते हैं उसमें 1 + करना होता है ,छाती में भी ,और कमर में भी ,जैसे यहां पर हमारी छाती का नाम 33 इंच है पर जब हम कटिंग करेंगे तो इसको हम 34 लेकर चलेंगे। और फिटिंग लगाने के टाइम पर भी 34 के हिसाब से ही लगाएंगे ,ऐसा हम सिंपल ब्लाउज में करते हैं, प्रिंसेस कट में भी यही हिसाब है ,केवल यहां पर 34" को चार से डिवाइड करने के बाद 1 इंच एक्स्ट्रा ऐड करेंगे ,प्रिंसेस कट की लाइन के लिए क्योंकि जो प्रिंसेस कट लाइन होती है, वह कट करने के बाद दोबारा सिलाई होती है, तो 1 इंच वहां पर एक्स्ट्रा चाहिए अब हम कटिंग करना स्टार्ट करते हैं।
मैंने यहां पर आपको सिखाने के लिए चार्ट पेपर लिया है। आप यहां पर कपड़ा ले सकते हो, सबसे पहले हम कपड़े को इस तरह से सिंगल करके बिछा लगे।
अब हमने यहां पर इसको डबल फोल्ड किया है। यह डबल फोल्ड हम bust की मेजरमेंट के हिसाब से करते हैं। Bust की जो भी मेजरमेंट है ,उसको कैलकुलेट करने के बाद और मार्जन ऐड करने के बाद जितना भी आता है ,यह फोल्ड उस हिसाब से होता है ,दी हुई मेजरमेंट के हिसाब से हम यह जो फोल्ड है 10:30 से 11 इंच तक फोल्ड कर सकते हैं।
डबल फोल्ड करने के बाद बंद साइड से हम लंबाई के लिए निशान लगाएंगे ,हमारे पास जितनी भी लंबाई हो उसमें हम 3 इंच ऐड करेंगे और एक सीधी लाइन लगा देंगे।
लंबाई के निशान लगाने के बाद सबसे ऊपर हम शोल्डर लेंथ लेंगे ,जो यहां पर हमने साडे 6 इंच ली है।
शोल्डर लेंथ लेने के बाद नीचे की साइड को हम आर्म होल के लिए साडे 6 इंच का निशान लगाएंगे ,जैसा कि ऊपर पिक्चर में दिखाया गया है।
Armhole के बिल्कुल नीचे हम छाती के लिए निशान लगाएंगे, बिल्कुल कॉर्नर पर इंची टेप रखकर जितना भी हमारा नाप है उतना निशा लगाएंगे, जैसी यहाँ हमने 11 इंच लिया है।
और यहां पर हमने फ्रंट कटिंग लगाई है क्योंकि प्रिंसेस कट केबल फ्रंट साइड में ही आता है, बैक वाला part सिंपल ब्लाउज की तरह ही बनेगा।
अब हम जो प्रिंसेस कट की लाइन आती है, उसके लिए निशान लगाएंगे ,तो उसके लिए शोल्डर से इंची टेप रखेंगे और साडे 10 इंच पर निशान लगाएंगे, जैसा पिक्चर में दिखाया गया है।
साडे 10 इंच पर निशान लगाने के बाद गले की साइड से या बंद साइड से साडे 3 इंच पर निशान लगाएंगे, जो साडे 10 इंच वाला निशान है उसी के ऊपर साडे 3 इंच वाला निशान भी आना चाहिए।
सबसे नीचे लंबाई पर भी 3:30 का निशान लगा लेंगे।
जहां पर हमारा 10:30 और 3:30 वाला बिंदु आपस में मिलता है ,उसे हम आर्म्होल की जो front कटिंग है वहां तक ड्रॉ करेंगे ,और नीचे कमर तक सीधा लेकर जाएंगे।
armhole तक
थोड़ा गोलाई में आएगा, जैसा की पिक्चर में दिखाया गया है।
अब यहां पर हमने इसकी कटिंग कर दी है, जो प्रिंसेस लाइन कि हमने कटिंग करी है ,उसको हम दोबारा सिलाई करेंगे ,जिसके कारण हमारा एक इंच यहां पर कम हो जाता है। और उसे हम मेजरमेंट कैलकुलेशन में सबसे पहले जोड़ कर रखते हैं।
इस तरह से हमारे ब्लाउज के फ्रंट पार्ट की कटिंग हो गई है। बैक पार्ट हम सिंपल ब्लाउज की तरह ही बनाते हैं। ब्लॉग को समझने में किसी भी तरह की कठिनाई आए तो नीचे कमेंट करें।
ब्लॉग पढ़ने के लिए धन्यवाद
From sweet Stitches 😋 💕 ❤
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें