- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
नमस्कार ,
आज मैं आपको सिंपल प्लाजो की कटिंग सिखा रही हूं। इसे सीखने के बाद आप किसी भी साइज का सिंपल प्लाजो कटिंग कर सकते हो ।इसमें जो मेजरमेंट कैलकुलेशन मै बताने वाली हूं उसको follow करके आप किसी भी साइज जैसे 28 से लेकर 5xl तक का प्लाजो कटिंग कर सकते हो ,तो आइए हम स्टार्ट करते हैं।
नाप (measurement)
Length = 37 "
Hipp = 48"
Mohri = 12"
Calculation
Hipp = 48÷4= 12
12+3 15"
आसन ( crochet ) =14.5 "
सबसे पहले हम कपड़े को 4fold करके रखेंगे, जैसा ऊपर दी हुई पिक्चर में दिखाया गया है।
इसमें हमने कपड़े की बंद साइड अपनी साइड रखी है, ,और खुली साइड दूसरी साइड, बंद साइड से हम सबसे ऊपर 2 इंच इलास्टिक के लिए रखेंगे ,और 2 इंच की सीधी लाइन लगा देंगे।
जहां पर हमने 2 इंच की लाइन लगाई थी ,उस लाइन पर इंची टेप रखेंगे और प्लाजो की लंबाई का निशान लगाएंगे लंबाई हमारे पास 37 है ,जहां पर 37 होता है वहां पर हम सीधी लाइन लगा देंगे।
लंबाई का निशान लगाने के बाद 37 के बिल्कुल नीचे हम मोहरी फोल्ड करने के लिए निशान लगाएंगे ,यह निशान डेड से 2 इंच तक का लगा सकते हैं।
अब हम बंद साइड से खुली साइड की तरफ को हिप का निशान लगाएंगे। जो हमारे पास कैलकुलेशन के बाद 15 इंच आया था ,तो हमने यहां पर 15 इंच का निशान लगा दिया है।
जहां पर हमारा हिप का निशान लगा है ,वहां पर इंची टेप रखकर हम नीचे की साइड को आसन के लिए निशान लगाएंगे जो हमारे पास 14.5 " है ।
जहां पर हम आसन की गोलाई के लिए 2 इंच का निशान लगाएंगे।
इस तरह से हमने यहां पर आसन के लिए गोलाई दे दी है।
अब हम सबसे नीचे जाकर मोहरी के लिए निशान लगाएंगे अपने जितनी भी मोहरी रखनी है ,उसका आधा कर कर निशान लगाएंगे ,और 1 इंच एक्स्ट्रा मार्जिन के लिए रखेंगे जैसे यहां पर हमारी मोहरी 24 इंच की है, तो हमने यहां पर 12 इंच का निशान लगाया है ,और 1 इंच एक्स्ट्रा मार्जिन के लिए रखा है।
मोहरी का निशान लगाने के बाद हम इंची टेप को आसन की गोलाई पर रखकर मोहरी तक सीधी लाइन लगा देंगे। सीधी लाइन लगाने के बाद हम हल्की सी अंदर की तरफ गोलाई दे देंगे।
अब हम प्लाजो के आगे की तरफ एक डेढ़ इंच की तिरछी कटिंग करेंगे जैसा की पिक्चर में दिखाया गया है, इससे प्लाजो का आगे वाला आसन हल्का सा छोटा रहेगा, यहां पर जब हम कटिंग करेंगे तो ऊपर के दो हिस्से उठाकर कटिंग करेंगे।
यहां पर हमारे ग्राफ्टिंग पूरी हो गई है। अब हम इसकी कटिंग करेंगे।
यहां पर हमारे कटिंग भी कंप्लीट हो गई है ।अब हम तो डेढ़ इंच की कटिंग करेंगे ,वो सबसे ऊपर हल्की सी करेंगे।
यहां पर हमने कपड़े के दो फोल्ड उठाकर डेढ़ इंच की कटिंग करी है ।इस तरह से हमारे प्लाजो की कटिंग हो चुकी है। यह बिल्कुल सिंपल प्लाजो है ,इसकी जो मेजरमेंट कर कुलेशन है ,उसके हिसाब से आप किसी भी ना आपका प्लाजो कट कर सकते हो । पढ़ने के लिए धन्यवाद।
आपका कोई भी प्रश्न हो तो कमेंट करें।
From sweet Stitches
❤❤👍👍
drafting
loose plazo cutting
measurement
measurement calculation
pattern
tailoring
xxl plazo cutting
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें